Jana Nayagan Day 1 Advance Booking ने साउथ सिनेमा में जबरदस्त हलचल मचा दी है। रिलीज़ से पहले ही थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jana Nayagan को दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Advance Booking Day 1 Collection के आंकड़े साफ़ इशारा कर रहे हैं कि जन नायकन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है, वहीं कई शहरों में शुरुआती शोज़ तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं।
इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी चरम पर है क्योंकि इसे Thalapathy Vijay’s Last Film माना जा रहा है। विजय के फैंस इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल विदाई के तौर पर देख रहे हैं, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर साफ दिखाई दे रहा है।
विदेशों में भी ‘Jana Nayagan ’ का जलवा

Jana Nayagan Day 1 Advance Booking में ओवरसीज मार्केट ने बड़ी भूमिका निभाई है। नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे इंटरनेशनल सर्किट्स में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशों में हुई प्री-सेल्स ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मजबूत आधार दे दिया है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले ही दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा आंकड़ा छू सकती है।
पहले दिन 100 करोड़+ ग्रॉस की उम्मीद

एडवांस बुकिंग के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘जन नायकन’ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। खास बात यह है कि कुछ बड़े भारतीय बाजारों में अभी टिकट बुकिंग पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, ऐसे में आंकड़े और बढ़ने की पूरी संभावना है।
Thalapathy Vijay Last Film: ‘जन नायकन’ की स्टार कास्ट

एच. विनोद द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जन नायकन’में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा मामिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज़ होगी, जबकि हिंदी बेल्ट में इसे ‘जन नेता’नाम से रिलीज़ किया जाएगा।
कुल मिलाकर, Jana Nayagan Day 1 Advance Booking के आंकड़े यही साबित कर रहे हैं, कि थलपति विजय की यह आखिरी सिनेमाई पेशकश रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार है।
Read more : ‘पान सिंह तोमर’ से इंटरनेशनल स्टार बनने तक का सफर और Irrfan Khan की 6 Best Films..


Download Android App
Download iOS App




