‘पीरियड्स में हूं…खरीददार ने कहा-संबंध तो बनाने होंगे’, कलयुगी बाप और नानी ने 5000 में बेच दी नाबालिग

Karnataka Father Sells Daughter

Karnataka Father Sells Daughter: कहा जाता है कि दुनिया में एक बेटी के लिए पिता से बड़ा कोई रक्षक नहीं है। लेकिन क्या हो, अगर एक पिता ही अपनी बेटी के लिए रक्षक की जगह राक्षस बन जाएं। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बिरूर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पिता शब्द को ही शर्मसार कर दिया। यहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति के नरक में धकेल दिया। इस घिनौने अपराध में लड़की के पिता के साथ उसकी नानी भी शामिल थी। पुलिस ने पिता और नानी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पीड़ित लड़की की मां का देहांत कुछ समय पहले ही हो गया था, जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह अपने पिता के पास वापिस लौट आई। उसे उम्मीद थी कि मां तो अब है नहीं, लेकिन पिता का साथ और प्यार-दुलार मिलेगा। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका पिता ही उसके सौदे की तैयारी कर रहा है।

Human Trafficking Crime: 5000 रूपये के लिए पिता ने बेटी को बेचा

Karnataka Father Sells Daughter
Human Trafficking Crime (Image- Social Media)

दिसंबर में पिता अपनी बेटी को लेकर नानी के घर पंहुचा। वहां दो दिन रुकने के दौरान नानी और पिता ने मिलकर लड़की का सौदा कर दिया। इसी बीच भरत शेट्टी नाम का एक शख्स वहां पंहुचा, जिसने पिता को लालच दिया कि अगर लड़की इस धंधे में आएगी, तो रोजाना 5 हजार रूपये तक कमा सकती है। पिता ने महज 5000 रूपये के लिए बेटी की इज्जत बेच दी।

पिता अपनी बेटी को लेकर भरत शेट्टी के साथ मंगलुरु चला गया। रास्ते में लड़की ने अपने पिता को कहा कि वह पीरियड्स में है और अस्वस्थ है, लेकिन लालची पिता को जरा सा तरस नहीं आया। अगले दिन लड़की को भरत शेट्टी ने धमकाया और कहा कि कुछ लोग आएंगे और तुम्हें उनके साथ संबंध बनाने होंगे।

चार पुरुषों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म

लड़की के बीच 20 से 45 वर्ष की आयु के चार पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया और अपनी उम्र का हवाला देकर छोड़ने की भीख मांगी, तो आरोपियों ने उसकी जरा भी नहीं सुनी। वह लोग लगातार दो दिनों तक पीड़िता का यौन शोषण करते रहे।

Karnataka Crime News: पिता और नानी समेत 12 लोग गिरफ्तार

Karnataka Father Sells Daughter
Karnataka Crime News (Image- Social Media)

नाबालिग लड़की ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता और नानी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि भरत शेट्टी दक्षिण कन्नड़ जिले में देह व्यापर का नेटवर्क चलाता है। उसके खिलाफ मंगलुरु और उडुपी में पहले से ही वेश्यावृत्ति के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में रैगिंग और प्रोफेसर की छेड़छाड़ से टूटी 19 साल की छात्रा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, डाइंग डिक्लेरेशन में कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।