जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही हैं Jennifer Winget!, जानें वेडिंग डेट से लेकर दूल्हे राजा की सारी डिटेल्स

Summary :

टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही के दिनों में ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के कई साल बाद जेनिफर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। हालांकि, जेनिफर विंगेट की ओर से इन खबरों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। Jennifer Winget Second Marriage: विलियम इस्माइल से जुड़ रहा है नाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट का…

टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही के दिनों में ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के कई साल बाद जेनिफर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। हालांकि, जेनिफर विंगेट की ओर से इन खबरों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

Jennifer Winget Second Marriage: विलियम इस्माइल से जुड़ रहा है नाम

Jennifer Winget To Marry William Ishmael
Jennifer Winget To Marry William Ishmael (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट का नाम विलियम इस्माइल के साथ जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक पर्सनल इवेंट में शादी करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह एक व्हाइट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों ही इनवाइट किए जाएंगे।

यूके में हो सकती है शादी

Who is Jennifer Winget husband
Who is Jennifer Winget husband (Source: Google)

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जेनिफर अपनी शादी में डिजाइनर कार्लेओ द्वारा तैयार किया गया सफेद वेडिंग गाउन पहन सकती हैं। वहीं, शादी की पॉसीबल तारीख 16 जुलाई बताई जा रही है और शादी के इवेंट को यूनाइटेड किंगडम में ऑर्गनाइज़ करने की चर्चा है। हालांकि, इन दावों की अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

2014 में हुआ था करण सिंह ग्रोवर से तलाक

Jennifer Winget & Karan Singh Grover Divorce
Jennifer Winget & Karan Singh Grover Divorce (Source: Google)

जेनिफर विंगेट ने 9 अप्रैल 2012 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के दौरान हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली।

करियर में लगातार रहीं एक्टिव

Jennifer Winget Career
Jennifer Winget Career (Source: Google)

तलाक के बाद जेनिफर ने अपने एक्टिंग करियर पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘बेहद’, ‘बेपनाह’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने ‘कोड M’ और ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ जैसी वेब सीरीज में काम किया और अब आने वाले समय में वह ‘तलाश: अ मदर्स सर्च’ में नजर आने वाली हैं।

कौन हैं विलियम इस्माइल?

Jennifer Winget To Marry Her Foreigner Boyfriend
Jennifer Winget To Marry Her Foreigner Boyfriend (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विलियम इस्माइल सिंगापुर में रहते हैं और MHC Digital Group में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग डायरेक्टर की पोस्ट पर काम करते हैं। बताया जाता है कि वह अक्टूबर 2022 में इस कंपनी से जुड़े थे, इससे पहले भी वो कई अच्छी कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल, जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, जब तक एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आता, तब तक इन खबरों को केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।

Read More: कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने दिया बड़ा सरप्राइज, सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए स्टेज पर मंगेतर का कराया Introduction

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।