पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को एक खास तोहफा देते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल दिल्ली में ऑर्गनाइज़ ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया’ टूर के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी सगाई हो चुकी है। इस मौके पर उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को भी दुनिया के सामने पेश किया।
Jasmine Sandlas Engagement Announcement: जैस्मिन सैंडलस ने स्टेज पर दिखाई इंगेजमेंट रिंग
View this post on Instagram
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाली सिंगर का यह खुलासा उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
शेखर चौधरी का कराया इंट्रोडक्शन
View this post on Instagram
सगाई का ऐलान करने के बाद जैस्मिन ने शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और मुस्कुराते हुए कहा, “आज सबको बता ही देते हैं, ये मेरा आदमी है… इन्होंने ही मुझे ये रिंग पहनाई है।” उनकी बात सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों और चीयर से गूंज उठा। इसके बाद जैस्मिन खुशी से दौड़कर अपने मंगेतर के गले लगीं और दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों की खुशी साफ नजर आ रही है।
‘लावां’ गाने पर कपल ने किया रोमांटिक डांस

इस खास मौके को और यादगार बनाते हुए बैकग्राउंड में जैस्मिन का पॉपुलर गाना ‘लावां’ बजाया गया। दोनों ने स्टेज पर साथ में डांस किया और एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। फैंस ने भी इस पल को जमकर एन्जॉय किया और सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
सुपरहिट गानों से बांधा समां

दिल्ली का यह कॉन्सर्ट जैस्मिन सैंडलस के मोस्ट अवेटेड ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया’ टूर का पहला शो था। इस दौरान उन्होंने अपने कई पॉपुलर गानों से दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया। उनकी परफॉर्मेंस में ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘यार ना मिले’, ‘तरस’ और ‘इल्लीगल वेपन’ जैसे कई हिट गाने शामिल रहे। यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में ऑर्गनाइज़ इस इवेंट में म्यूज़िक के साथ-साथ जैस्मिन की सगाई का अनाउंसमेंट भी फैंस के लिए यादगार पल बन गया।


Download Android App
Download iOS App




