बॉलीवुड में शानंदर एक्टिंग और अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित अनुष्का शर्मा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। दरसअल अनुष्का ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल की हैं। और अब अभिनेत्री अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वही इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियां में जुटी हुई हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी में गेंदबाजी का अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं।

तेज गेंदबाजी करती नजर आई अनुष्का
दरसअल इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा एक तेज गेंदबाज की तरह बॉलिंग करते हुए दिख रही है। वही इस वीडियो में उन्होंने कई छोटी-छोटी क्लिप को मिलाकर बनाया है। साथ ही वीडियो में अनुष्का भीषण गर्मी से भी बेहाल नजर आ रही हैं।

तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने की प्रशंसा
वही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं।और अब अनुष्का की इस वीडियो पर भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। जहां झूलन गोस्वामी ने एक्ट्रेस की मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की है। वही इससे पहले भी अनुष्का के गेंदबाजी सीखते हुए कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
झूलन गोस्वामी की बायोपिक है फिल्म
फिल्म की बात करे तो ये फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी की शानदार जर्नी को दिखाया गया हैं। जो अनगिनत बाधाओं के बावजूद सफलता की सीढियां चढने में कामयाब होती है। वही हाल ही में एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि, अभिनेत्री ने तेज गेंदबाज को करीब से फॉलो करना और वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। जिससे वो झूलन जैसा शरीर पा सकें और उनकी एक्टिविटी को सीख सकें।

लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में कर सकती हैं शूटिंग

वही पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, अनुष्का शर्मा चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग के लिए क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स और ब्रिटेन के हेडिंग्ले स्टेडियम जाएंगी, जहां वो फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से की शूटिंग को फिल्माएंगी। वहीं, अभिनेत्री भारत के भी एक चर्चित स्टेडियम में शूटिंग कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



