महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर विवाद कम जरूर हुआ है, लेकिन थमा नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ के ऐलान के बाद अमरावती से निर्दलीय सांसद और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने महाराष्ट्र पर हमला बोला।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार विपक्ष को कुचलना और मारना चाहती है। क्या महाराष्ट्र में नहीं तो पाकिस्तान में बोली जाएगी हनुमान चालीसा? यदि नवनीत और रवि राणा पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है, तो हम सभी हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। अगर सरकार में हिम्मत है तो हम पर देशद्रोह का आरोप लगाकर दिखाए।
मुसलमानों की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाया जा रहा, PM इस मामले में कुछ नहीं कर रहे: महबूबा मुफ्ती
बीजेपी नेता के इस बयान के बाद शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हनुमान चालीसा का जाप करने पर किसी को सजा नहीं होती है। अगर कोई इसका जाप करना चाहता है तो वह अपने घरों या मंदिरों में कर सकता है। लेकिन किसी और के घर में घुसने और हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए शांति भंग करने की कोशिश करना गलत है।
उन्होंने कहा कि दूसरे के घर में जाकर अगर आप हनुमान चालीसा के नाम पर माहौल ख़राब करेंगे तो आप गुनहगार होंगे। हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा नहीं दाखिल हुआ है। कल मुंबई हाईकोर्ट ने भी इस बारे में अपना मत रखा है। हनुमान चालीसा आप ज़रूर पढ़िए अपने घर में और मंदिर में जाकर पढ़िए।
दरअसल, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने के बाद निर्दलीय विधायक नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जेल भेज दिया गया है। राणा दंपति पर दर्ज मामले में मुंबई पुलिस ने राजद्रोह का केस भी जोड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



