Akshay Kumar की ‘Bhooth Bangla’ में शामिल हुए Jisshu Sengupta, जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया ऐलान

Summary :

‘Bhooth Bangla’ में Akshay Kumar के साथ Jisshu Sengupta

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट में एक नए सदस्य की घोषणा की है। अभिनेता जीशु सेनगुप्ता फिल्म के कलाकारों में शामिल होने वाले नए सदस्य हैं। यह रोमांचक घोषणा जीशु के जन्मदिन पर की गई।

जीशु सेनगुप्ता बने फिल्म का हिस्सा

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अभिनेता जीशु सेनगुप्ता के रूप में नया नाम जुड़ गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने शनिवार को जीशु सेनगुप्ता के जन्मदिन पर यह घोषणा की। जीशु सेनगुप्ता पहले से ही स्टार-स्टडेड कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिनमें अक्षय कुमार, परेश रावल , तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामीका गब्बी शामिल हैं।

फिल्म का निर्माण

‘भूत बंगला’ शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और कुमार के अपने प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स का प्रोडक्शन है। फिल्म का सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत बाली हैं। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने तैयार की है। शंकर ने भूत बंगला के लिए संवाद भी लिखे हैं।

फिल्म की कहानी पर क्या बोले प्रदर्शन

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने पिछले साल कहा था, ‘यह हॉरर-कॉमेडी स्पेस में एक नया चरण होगा। भूत बंगला पौराणिक कथाओं और काले जादू पर आधारित है। यह हमारे वेदों और यहां तक कि महाभारत से प्रेरित है, लेकिन काला जादू प्रमुख विषय है। यह एक मजेदार फिल्म है।’ साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनकी फिल्म की कहानी महमूद की इसी नाम की फिल्म से कोई समानता नहीं है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।