तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराटाला शिवा की फिल्म ‘Devra’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक, लोगों के बीच जबरदस्त बज में बने हुए हैं। फिल्म को रिलीज हुए है 6 दिन हो चुके हैं और 2 अक्टूबर गांधी जयंती को कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली। जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। फिल्म ‘देवरा’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
- तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराटाला शिवा की फिल्म ‘Devra’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई
- जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जानह्वी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया
देवरा 6 डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जानह्वी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है और कुछ दिनों में यह मूवी जबरदस्त सफलता हासिल करते दिखाई देने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए कमा लेगी। 2 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण, ‘देवरा: पार्ट 1‘ के कलेक्शन में वृद्धि देखने को मिली। Sacnilk के नए अपडेट के अनुसार, देवरा ने रिलीज के छठे दिन ₹ 20.17 करोड़ कमाए।
200 करोड़ क्लब में शामिल हुई देवरा
Sacnilk के अनुसार, ‘देवरा’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन आखिरकार 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 82.5 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की और दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने अपनी गति बनाए रखी और 39.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपए कमाए। बुधवार की कमाई को ध्यान में रखते हुए देवरा ने अब तक 207.52 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
देवरा के बारे में
जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ में देवरा और वरदा उर्फ देवा और वर के रूप में दोहरी भूमिका निभाई है। सैफ अली ने कुश्ती भैरा की भूमिका निभाई है, जबकि जानह्वी कपूर ने थंगम की भूमिका निभाई है। यह यह भी दिखाता है कि कैसे उसका बेटा वर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आगे आता है।


Download Android App
Download iOS App





