बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर यानी आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस दौरान काजल के परिवार से लेकर गौतम तक की फैमिल सब इस जश्न के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं इस कपल के फंक्शन के रस्म की कई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कई फैन पेज से काजल की हल्दी की तस्वीरें साझा की गई हैं। वैसे तस्वीरों में गौतम की होने वाली दुल्हनिया पर हल्दी के रंग का मिजाज खूब ढंग से चढ़ा दिख रहा है।

काजल की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान काजल की बहन निशा वेन्यू के बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स को मिठाइयां बांटती हुई नजर आ रही हैं। निशा उनको यह भी बताते हुए दिखीं कि काजल फिलहाल वेन्यू पर नहीं पहुंची हैं।
मालूम हो काजल अग्रवाल और गौतम किचलू आज शादी करने वाले हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हल्दी पर काजल ने फ्लोरल जूलरी कैरी की हुई है।

यूं तो काजल और उनके घर वाले सभी लोग शादी के सेलिब्रेशन को खूब अच्छे से एन्जॉए करते दिख रहे हैं,लेकिन कोरोना वायरस के कारण ये शादी सिंपल तरीके से हो रही है। हालांकि कम लोगों के बावजूद घर में शादी की रौनक में जरा भी कमी नहीं दिखी है।

बीते दिन काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी मेंहदी सेरेमनी की भी फोटो पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में काजल के हाथों सजी प्यारी सी मेंहदी दिख रही है।



Download Android App
Download iOS App



