बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की घर वापसी हो गई हैं। घर वापसी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी उन्होंने जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की है वह उनके पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है। यह वही फिल्म है जिसको लेकर काजोल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रही थी। उन्हें लेकर खबरें थीं कि वह धनुष के साथ एक हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। यह वही हिंदी फिल्म है जिसकी काजोल ने शूटिंग शुरु की है।
बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘इला’ है। इसकी शूटिंग यशराज स्टूडियों में शुरु हो चुकी है। यशराज बैनर का काजोल के जीवन में बड़ा महत्व है। वह यशराज बैनर को अपना दूसरा घर समझती हैं। इसलिये अब जब उन्होंने यशराज बैनर के फिल्म की शूटिंग शुरू की है तो कहा जा रहा है कि उनकी घर वापसी हो गई है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



