इस समय टीवी के फेमस
डांस रिएलिटी शो झलक
दिखला जा सुर्खियों में बना हुआ है। शो पूरे 5 साल बाद अपने 10वें सीजन के साथ
छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को
अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही ऐसी खबरें आ रही थीं ऐक्ट्रेस काजोल ‘झलक दिखला जा 10‘ को जज करेंगी। लेकिन अब काजोल की जगह एक बार
फिर शो में माधुरी दीक्षित ही जज के तौर पर वापसी करने जा रही हैं।
काजोल ने ठुकराया ऑफर
खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के चर्चित एक्ट्रेस काजोल को मेकर्स की तरफ से झलक
दिखला जा सीजन 10 को जज करने का ऑफर दिया गया था। अब खबर है कि अभिनेत्री काजोल ने
इस ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि ऑफर को ठुकराने की पीछे की वजह का अभी पता नहीं
चला है।
माधुरी दीक्षित की वापसी
काजोल के मना करने के बाद एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को शो के लिए साइन कर लिया
गया। इस शो में एक्ट्रेस करीब 7 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले वह साल
2014 में झलक दिखला जा को जज कर चुकी हैं। उनके बाद अभिनेता शाहिद कपूर और
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस की बतौर जज झलक दिखला जा में एंट्री हुई थी। हालांकि इस
बार इनमें से कोई भी शो को जज नहीं करेगा।
सितंबर से शुरू होगा सीजन 10
बताया जा रहा है कि ‘झलक दिखला जा 10‘
इसी साल सितंबर में ऑन-एयर होगा। ऐसे में शो के मेकर्स
लगातार सेलेब्स को शो में हिस्सा लेने के लिए लगातार अप्रोच कर रहे हैं। अब तक तेजस्वी
प्रकाश, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अदा खान, श्रद्धा आर्या,
सुरभि ज्योति और निक्की तंबोली जैसे स्टार्स को
अप्रोच किया जा चुका है। मगर अभी तक कोई ऑफिशल लिस्ट जारी नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App







