‘डरने की कोई बात नहीं’, सुपरस्टार Salman Khan को धाकड़ गर्ल Kangana Ranaut से मिली ये खास नसीहत

Summary :

बॉलीवुडअभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में उत्तराखंड पहुंची। जहां उन्होंने गंगा आरती भी की। इस दौरान एक्ट्रेस ने सुपरस्टार सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी पर भी रिएक्टर किया। इस दौरान उन्होंने कहा देश अब सुरक्षित हाथों में है।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत अपनी तीखी बयानबाजी को लेकर हमेशा ही खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीती चाहे कोई  भी मुद्दा हो कंगना उस पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। बेबाकी से बोलने की वजह से ही कंगना के फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त बहुत ही कम है। अब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकियों पर रिएक्ट किया है।
दरअसल, इस वक्त कंगना रनौत अपने हरिद्वार विजिट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी पर खुलकर बात की। कंगना ने कहा कि देश अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षित हाथों में है। इसलिए सुरक्षा को लेकर डरने की कोई बात नहीं है। अपने इस बयान के चलते कंगना एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं।
सलमान खान को मिली धमकी के बारे में बात करते हुए कंगना ने अपने साथ हुआ वाकया की याद दिलाते हुए कहा, “हम एक्टर्स हैं। सलमान खान को केंद्र ने सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है, तो डरने की कोई बात नहीं है। जब मुझे धमकी दी गई थी, तब मुझे भी सरकार ने सुरक्षा दी थी, आज देश सुरक्षित हाथों में है। हमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”
दरअसल, सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जान से मारने की धमकियां मिली है। भाईजान को धमकी भरा लेटर मिला था जिसके बाद से सुपरस्टार की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। बता दें कि साल 2020 में कंगना को सरकार की तरफ से Y कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। यही सुरक्षा कवच सलमान खान को भी मिला है। Y कैटेगरी की सिक्योरिटी में  11 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं।
बताते चले कि उत्तराखंड दौरे पर कंगना सबसे पहले हरिद्वार की गंगा आरती में शामिल हुई।  हरिद्वार के बाद एक्ट्रेस केदारनाथ भी जाएंगी। अपने टूर के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “मैं हमेशा से केदारनाथ धाम जाना चाहती थी और अब आखिरकार ऐसा हो पा रहा है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखने वाली हैं।
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई है मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इस फिल्म से बिग बॉस फेम शहनाज दिल ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू किया है। सलमान खान अब कैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 में दिखेंग। ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Desk Team