बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस पर चलाया जेसीबी,एक्ट्रेस ने ट्वीट कर बोला-फिर बनेगा यह मंदिर

Summary :

कंगना रनौत जहां हिमाचल से मुंबई पहुंचने वाली हैं। तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को अभिनेत्री के मुंबई दफ्तर पर बीएमसी ने जेसीबी चलवा दिया है।

कंगना रनौत जहां हिमाचल से मुंबई पहुंचने वाली हैं। तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को अभिनेत्री के मुंबई दफ्तर पर बीएमसी ने बुलडोजर चलवा दिया है। आलम यह है कि कंगना के ऑफिस के अंदर भी हथौड़ा लेकर दीवारें तोड़ी गई हैं। यह सारा का सारा बवाल कंगना के मुंबई को पीओके बताने वाले बयान से शुरू हुआ है। 
दरअसल इस बयान के बाद शिवेसना के संजय राउत ने तो कंगना को हरामखोर तक कहा है,जिस पर कंगना उन पर भड़क गई थी और संजय को रेपिस्ट और शोषण करने वालों का समर्थन करने वाला करार दिया था। 
बता दें कि कंगना रनौत की बयानबाजी के बाद बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के ऑफिस के अवैध निर्माण को पूरी तरह तबाह कर दिया है,जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं बीएमसी के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी कि हमने कंगना को 24 घंटे का वक्त दिया था,परंतु उनकी ओर से कोई जवाब आया नहीं। 
कंगना ने ऐसे किया रिएक्ट

इस दौरान बीएमसी अफसरों ने बताया कि कंगना के ऑफिस के अंदर कई अवैध निर्माण किए हुए हैं जिस वजह से इस पर कार्रवाई की जानी है। इसलिए आज बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोडफ़ोड़ कर दी है,जिसके बाद हिमाचल से मुंबई लौट रही कंगना ने बीएमसी पर जोरदार हमला बोला है। जी हां दरअसल कंगना ने इन बीएमसी के कर्मचारियों को बाबर की सेना बताया है।  

साथ ही कंगना ने अपने दफ्तर की तोड़फोड़ पर एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने अपने ऑफिस को राम मंदिर बताते हुए कहा कि ये मंदिर फिर बनेगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम।
ये रहा कंगना का दूसरा ट्वीट 

बताते चलें कि अपने दूसरे ट्वीट में कंगलर ने लिखा कि मैं गलत नहीं हूं। मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं और यही कारण है मेरा मुंबई अब पीओके है।

अभिनेत्री की तरफ से इसे बदले की कार्रवाई कह गया है,क्योंकि उनके इस ऑफिस का निर्माण बीमएसी की परमिशन लेने के बाद ही इसका निर्माण किया गया। 
खैर, अब महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच तल्खियों खुलकर देखने को मिल रही हैं। वहीं केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी दी है।

Desk Team