बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर कुछ दिनों पहले ही एफआईआर दर्ज हुई थी। अब एक बार फिर कंगना सुर्खियों में है। दरअसल इस बार कंगना ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसके वजह से वो चर्चा का कारण बने। बल्कि इस बार किसी और के उन पर किए एक कमेंट की वजह से वो खबरों में आ गई है।
दरअसल कंगना पर एफआईआर होने के बाद उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसी पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, ‘कौन-कौन नवरात्रि का व्रत रख रहा है? आज के नवरात्रि उत्सव में क्लिक की गई तस्वीरें, मैं भी व्रत कर रही हूं। इस बीच मेरे ऊपर एक और एफआईआर हो गई है। महाराष्ट्र में पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा है। मुझे ज्यादा याद मत करो, मैं वहां जल्द आऊंगी।’

कंगना के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया। इस बीच एक ऐसे शख्स के कमेंट पर सबकी नजरें ठहर गईं जिसमें कंगना को दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। वकील मेहंदी रेजा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘बीच शहर में दुष्कर्म किया जाना चाहिए।’

जब इस कमेंट पर बवाल हुआ तो मेहंदी रेजा ने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया था। मेहंदी ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘आज शाम को मेरी फेसबुक आईडी हैक हो गई और इससे कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं। ये किसी भी महिला या किसी समुदाय के बारे में मेरा विचार नहीं है। मैं भी बहुत सदमे में हूं और इसके लिए माफी चाहता हूं। मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरी माफी स्वीकार करें और मुझे क्षमा करें जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे वास्तव में इसके लिए खेद है।’ हालांकि इस पूरे मामले के बाद मेहंदी ने अपनी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



