डीडीएलजे को पूरे हुए 25 साल, ख़ास मौके पर लंदन में लगेंगे राज और सिमरन के ब्रोंज स्टेचू

Summary :

बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक और हिट फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल पूरे होने वाले है। इस फिल्म को न सिर्फ इंडिया से बल्कि बल्कि पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला। इस मूवी के किरदार आज भी लोगो के दिल में बस्ती है। राज और सिमरन की कहानी आज भी सबकी फेवरेट लव स्टोरी है

बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक और हिट फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल पूरे होने वाले है। इस फिल्म को न सिर्फ इंडिया से बल्कि बल्कि पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला। इस मूवी के किरदार आज भी लोगो के दिल में बस्ती है। राज और सिमरन की कहानी आज भी सबकी फेवरेट लव स्टोरी है। 
ऐसे में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी ‘डीडीएलजे’ की रिलीज़ को 25 साल पूरे हुए है तो जश्न तो बनता है। लेकिन ये जश्न सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि लंदन तक में मनाया जा रहा है। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए लंदन लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल का ब्रोंज स्टेचू लगने जा रहा है। 
लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी चुनिंदा फिल्मों की प्रतिमाओं यानी ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का भी एक दृश्य रखा जाएगा। यूनाइटेड किंगडम में स्थापित होने वाली ये इंडियन सिनेमा की किसी फिल्म की ये अपनी तरह की पहली और अनोखी प्रतिमा होगी। 
बता दे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है। सिनेमाघर में सबसे लंबे समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म भी ये बन चुकी है। अगले साल की शुरुआत में ये स्टेचू लगना तय है और  उम्मीद है कि इसके लिए शाहरुख खान और काजोल भी वहां पहुंच सकेंगे।

Desk Team