कंगना रनौत ने निकिता तोमर केस के चलते फरहान अख्तर पर साधा निशाना, मिर्जापुर बनी वजह

Summary :

कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने निकिता तोमर हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद फरहान अख्तर को उसका दोषी ठहराया है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कई फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं।

कंगना रनौत अक्सर लोगो से पंगा लेते हुए नज़र आती है। वो हर मुद्दे पर बढ़- चढ़कर अपनी राय रखने के लिए मशहूर है। ऐसे में अब कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती पर निशाना साधा है और ये कोई और नहीं बल्कि मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर है। लेकिन इस बार उन्होंने फरहान को लेकर क्या टिप्पणी की है और क्यों की है वो जानना आपके लिए बेहद ही ज़रूरी है। 
दरअसल, पिछले साल हरियाणा के फरीदाबाद में हुए चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बुधवार को फरीदाबाद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने निकिता तोमर हत्याकांड के मामले के मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले के बाद कंगना ने अपना रिएक्शन दिया। 
आपको बता दे, कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने निकिता तोमर हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद फरहान अख्तर को उसका दोषी ठहराया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इन लड़कों के ऊपर अपराध या हिंसा का कोई रिकॉर्ड नहीं था। मुख्‍य अपराधी ने पुल‍िस को बताया है कि उन्‍हें ‘मिर्जापुर’ सीरीज से उस लड़की को मारने की प्रेरणा म‍िली ज‍िसने उसे र‍िजेक्‍ट किया। प्र‍िय फरहान अख्‍तर, उम्‍मीद है कि आप समझ पाएंगे कि कला का क‍ितना गहरा प्रभाव पड़ता है, इस तरह की हर मौत में आप सब का बहुत बड़ा हाथ है। दुखद।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कई फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दे, इस केस की जांच के दौरान फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच को आरोपित से पूछताछ में पता चला है कि हाल में रिलीज हुई मिर्जापुर-2 वेबसीरीज देखकर वो बेहद इंस्पायर हुआ। इस वेब सीरीज का एक किरदार मुन्ना अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर देता है। आरोपित ने बताया है कि निकिता को लेकर उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। यह वेब सीरीज देखने के बाद उसने ठान लिया कि अब या तो निकिता उसके साथ रहेगी या वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया। 

Desk Team