TMC नेता का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम एक तरफ हो जाएं तो बना सकते हैं 4 नए पाकिस्तान

Summary :

एमसी नेता शेख आलम ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि यदि मुस्लिम मतदाता एक तरफ हो जाएं तो चार नए पाकिस्तान बनाए जा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में नेताओं के बयानों का स्तर गिरता जा रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता ने विवादित बयान दिया है। टीएमसी नेता शेख आलम ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि यदि मुस्लिम मतदाता एक तरफ हो जाएं तो चार नए पाकिस्तान बनाए जा सकते हैं। 
बीरभूम जिले की नानूर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी विधानचंद्र मांझी के लिए शेख आलम प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम 30 फीसदी हैं और वे 70 फीसदी। वे 70 फीसदी के समर्थन से सत्ता में आएगी, उन्हें शर्म आनी चाहिए। यदि हमारी मुस्लिम आबादी एक तरफ हो जाए तो हम 4 नए पाकिस्तान बना सकते हैं। 70 फीसदी आबादी कहां जाएगी?” 


आलम के बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि क्या ममता बनर्जी आलम के बयान का समर्थन करती हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से पूछा कि क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं? शेख आलम जैसे टीएमसी नेताओं में पिछले 10 वर्षों में ममता बनर्जी की बेशर्म तुष्टीकरण की राजनीति के कारण 4 पाकिस्तान के सपने देखने की धृष्टता है। 

Desk Team