Kangana Ranaut ने Ranbir Kapoor के भगवान राम बनने पर मारा ताना, सरेआम सुना डाली खरीखोटी

Summary :

ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अब रामायण पर एक और फिल्म बनेगी, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता के रोल में दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने के बाद कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को आड़े हाथ लिया है।

इन दिनों मैथोलॉजिकल फिल्मों का क्रेज चल रहा है। ऑडियंस ही इन चीज़ो को बड़े ही सेंसिटिव तरीके से ले रही हैं। किसी भी चीज़ में ज़रा भी चूक होती है तो लोग फिल्म को बायकाट करना और स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। वहीं, ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अब रामायण पर एक और फिल्म बनेगी, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता के रोल में दिखाई देंगे। 
इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण की भूमिका में दिख सकते हैं। हालांकि, रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम बनेंगे या नहीं इस पर कोई अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन इन रिपोर्ट्स को देखने के बाद बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत का रिएक्शन ज़रूर आ गया है। 
इस खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लिए काफी कुछ लिखा है, जिसे जानने के बाद रणबीर के फैंस का गुस्सा कंगना पर फुट पड़ेगा। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”हाल ही में मैंने सुना है कि बॉलीवुड में रामायण पर एक और मूवी बनने वाली है… जहां स्किनी फेमस सफेद चूहा (सो-काल्ड एक्टर) जिसे कुछ टैनिंग और विवेक की जरूरत है, वो जो इंडस्ट्री में लगभग सबके खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है… ड्रग एडिक्शन और वुमनाइजिंग के लिए फेमस है।”
उन्होंने आगे लिखा, “वो जो खुद को ट्राइलॉजी में भगवान शिव जैसा साबित करना चाहता है (जो किसी ने देखी नहीं, उसके और पार्ट्स बनाना नहीं चाहता है) वो अब भगवान राम बनना चाहता है… जबकि एक साउथ इंडियन सुपरस्टार जो सेल्फ मेड पर्सन है, जो पूरी तरह से फैमिली मैन है और परंपराओं को मानता है, वाल्मिकी जी के बताए गए वर्णन के अनुसार, वो भगवान राम की तरह दिखते हैं…उन्हें रावण का रोल ऑफर किया गया है..”
कंगना ने आखिर में लिखा, “ये किस तरह का कलयुग है? किसी भी अजीब तरह के ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। जय श्री राम।” अब कंगना ने कही भी रणबीर का नाम टगो नहीं लिया मगर उनके बाटे सुनकर साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उन का इशारा किसकी तरफ है।  

Desk Team