Kapil Sharma Amritsar Firing: Kapil Sharma के अमृतसर स्थित घर के बाहर हाल ही में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात बाइक पर सवार कुछ अनजान बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाईं। इस घटना के वक्त कपिल शर्मा का परिवार घर के अंदर मौजूद था, जबकि कपिल मुंबई में शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं।
Kapil Sharma Home Attack: क्या है वायरल खबर का सच?

सूत्रों के अनुसार यह घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके में हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस प्रशासन फिलहाल इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और असिस्टेंट पुलिस आयुक्त कमलप्रीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने घटना की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं की। इस तरह की खबरे तेजी से सोशल मीडिया और कई न्यूज वेबसाइट पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इनके पीछे का सच क्या है चलिए हम आपको बताते हैं।
Kapil Sharma News: अमृतसर पुलिस ने क्लियर की बात

दरअसल अमृतसर पुलिस ने सोमवार को लगभग 3 बजकर 5 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि अमृतसर में कपिल के घर पर फायरिंग होने को लेकर जो दावा किया जा रहा वो महज अफवाह है. अमृतसर पुलिस कमिश्नर की तरफ से X पर लिखा गया, “अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की कथित घटना को लेकर कुछ गैरजिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं. तथ्यों को स्पष्ट करने और गलत सूचनाओं को दूर करने के लिए एक आधिकारिक वीडियो बयान भी जारी किया जा रहा है.”
पोस्ट में आगे लिखा गया कि, ” नागरिकों से अनुरोध है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें. सिर्फ आधिकारिक सोर्स से प्राप्त सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें.” इस बयान से साफ हो जाता है कि कपिल के घर पर कोई फायरिंग नहीं हुई है और जो भई दावें सोशल मीडिया पर अब तक किए गए हैं, वो सब बेबुनियाद हैं।
Kapil Sharma Amritsar Firing: पुलिस जल्द जारी करेगी वीडियो बयान

पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में जल्द ही एक वीडियो बयान जारी किया जाएगा। दरअसल, इससे पहले कनाडा में Caps Cafe पर दो बार फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जब अमृतसर स्थित Kapil Sharma के घर पर फायरिंग की खबर फैली, तो उनके फैंस काफी चिंता में आ गए।
हालांकि, पुलिस ने अब सिचुएशन साफ कर दी है और कहा है कि अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें पूरी तरह झूठी हैं और मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




