Kapil Sharma ने बहनों संग मनाया रक्षाबंधन तस्वीरें हो रहीं वायरल, बढ़े हुए वजन के साथ दिखे कॉमेडियन

Summary :

टीवी इंडस्‍ट्री के सबसे सफल कॉमेडी किंग Kapil Sharma काफी लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। फैंस उनके जल्द से जल्द से जल्द फॉर्म में लौटने

टीवी इंडस्‍ट्री के सबसे सफल कॉमेडी किंग Kapil Sharma काफी लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। फैंस उनके जल्द से जल्द से जल्द फॉर्म में लौटने और धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। कपिल इन दिनों न टीवी और न ही फिल्मों में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हमेशा ही उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रविवार को कपिल ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन खूब जोरो-शोरो से मनाया। सेलिब्रेशन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि इसमें Kapil Sharma ग्रे टी-शर्ट और मैचिंग कैप लगाए हुए दिख रहे हैं। कपिल का बढा हुआ वजन इन फोटोज में साफ दिखाई दे रहा है।

कपिल शर्मा की बहनें उनकी कलाई पर राखी बांधती हुई आयी नजर

https://twitter.com/KapilUniverse/status/1034064954620502016

https://twitter.com/AnshuGroverK9/status/1034372467194834945

https://twitter.com/KapilUniverse/status/1034134115300335618

https://twitter.com/KapilUniverse/status/1034029938473492480

इससे पहले भी Kapil Sharma की कुछ तसवीरें वायरल हुई थी जिसमें उन्‍हें पहचानना मुश्किल लग रहा था। इसके बाद कहा गया कि कपिल शर्मा अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। फैन्स भी उन्हें जल्द से जल्द टीवी पर वापस देखना चाहते हैं।

अब फैन्स के लिए देखने वाली बात है कि कपिल अपना कमबैक कब और कैसे करते हैं। खबरों की माने तो Kapil Sharma जब दोबारा से वापसी करने के लिए अपने लुक पर काम करने जा रहे हैं। वह अपना वजन कम करने के लिए ट्रेनर भी हायर करनेवाले हैं।

बता दें कि Kapil Sharma के आज भी पुराने शो टीवी पर ऑनएयर होते हैं। जिसे लोग बेहद पंसद भी करते हैं। ऐसे में उनके नए प्रोजेक्ट का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर कपिल ने अपनी नई पंजाबी फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ का अनाउंसमेंट किया है। बतौर प्रोड्यूसर कपिल इस फिल्म से जुड़ेंगे। Kapil Sharma ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू जाने वाली मनजीत सिंह की कहानी के बारे में फैन्स को जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

https://instagram.com/p/BmnnNzmhQkL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team