फरीदाबाद : शुक्रवार को फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया, हुआ यूं कि पिछले 26 दिनों से छात्रों की मांगों को लेकर सेक्टर-16ए स्थित पं जवाहर लाल नेहरु कालेज के समक्ष धरनारत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। धरने पर बैठे छात्रों ने अचानक उठकर कॉलेज गेट पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई, इससे पहले पुलिस ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनएसयूआई के द्वारा नेहरू कॉलेज के गेट पर ताला लगाने और प्रदर्शन करने के संबंध में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश की गई थी। कुछ छात्रों ने नारेबाजी और उग्र रूप धारण करने की कोशीश की गई थी। इसलिय उनको कुछ समय के लिए चौकी ले जाया गया समझाया गया। किसी भी छात्र को गिरंफ्तार नहीं किया था, और ना ही पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था।
नगर निगम सभागार में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक
हुआ यूं कि एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्र कॉलेज गेट पर ताला लगाने की तैयारी में थे लेकिन वह गेट पर ताला लगाते इससे पूर्व ही पुलिस छात्रों में धक्का मुक्की हो गई और प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री सहित नौ छात्रों को हिरासत में ले लिया। उधर एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। इतना ही नहीं पुरूष पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी कठोरता पूर्वक व्यवहार किया है।
अत्री ने कहा कि खट्टर सरकार अब छात्रों पर लाठीचार्ज कर अपना बल दिखाने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार हुए छात्रों में प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी, नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक वत्स, विकास फागना, मनीष कुमार, वीरू, विक्रम यादव, संजीव, अंकित शामिल हैं। इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं। लाठी चार्ज के बाद पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री सहित नौ छात्रों को हिरासत में ले लिया।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



