कॉमेडियन कपिल शर्मा
को अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है, कपिल ना सिर्फ देश बल्कि विदेशो में भी काफी
पॉपुलर हैं। कपिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फैंस उनकी हर
लेटेस्ट पोस्ट को जमकर वायरल भी कर देते हैं। कपिल शर्मा ने इस बार अपने नए
फोटोशूट की कुछ फोटोज फैंस के साथ साझा की है जिस पर ना केवल फैंस के साथ-साथ
सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
दरअसल, ट्रांसफोर्मेशन
के बाद से कपिल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी एक के बाद एक नई तस्वीरें फैंस के साथ
साझा कर रहे हैं। कपिल का ट्रांसफोर्मेशन अवतार उनके फैंस और चाहने वालों को काफी
अच्छा लग रहा है और वो हर पोस्ट पर उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। द
कपिल शर्मा शो के नए सीजन में भी सेलेब्स कई बार कॉमेडियन के ट्रांसफोर्मेशन की
तारीफ करते नजर आ चुके हैं।
इस बार कपिल शर्मा
ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर
की है जिसमें कॉमेडियन को ब्लैक लेदर जैकेट के साथ डेनिम में कई
पोज क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। अपने इस कूल आउटफिट के साथ कपिल ने
ब्लैक सनग्लासिस पहन रखे हैं। कपिल की इस पोस्ट पर
उनके सेलेब्स फ्रेंड्स और फैंस दोनों जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
कपिल के कूल की
तारीफ करते हुए सिंगर और रैपर बादशाह ने कॉमेंट कर लिखा, ‘पाजी आग ही लगा
रखी है कसम से।’ वहीं कपिल के अच्छे दोस्त और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘हैंडसम ब्रो’। इसके अलावा कॉमेडियन
कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ‘वाह क्या बात है।’ और सिंगर कनिका कपूर
ने फायर वाली इमोजी शेयर की है।
इन तस्वीरों को शेयर
करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, ‘4 तस्वीरें, सॉरी कोई कैप्शन नहीं मिला।’ हालांकि कपिल ने सिर्फ तीन की फोटोज शेयर की हैं। कपिल की फोटोशूट की बात करें तो वह अपने इस
आउटडोर शूट में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें
तो कपिल इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो‘ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है और
कपिल शर्मा इसमें लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App







