छोटे परदे के फेमस कॉमेडियन कहे जाने वाले कपिल शर्मा आए दिन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहते हैं। कपिल के शो में हर एक दिन कई दिलचस्प मेहमान शिरकत करते रहते हैं। जिनकी बातें सुनकर फैंस के चेहरों पर ख़ुशी आ जाती हैं। ऐसे में बीते दिन कपिल के शो में 90 के दशक के मशहूर सिंगर आए थे। जहां इस दौरान कपिल ने अपने छोटे बेटे त्रिशान को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

इस दौरान कपिल ने अपने बेटे त्रिशान को लेकर कई मजेदार किस्से सुनाए। कपिल कहते हैं कि उनका बेटा छोटा बेटा त्रिशान काफी शरारती है। जब किसी के पास दो बच्चे होते हैं तो उनमें जो छोटा बच्चा होता है वो बहुत शरारती होता है। मेरी बेटी अनायरा शांत स्वभाव की है और बेटा उतना ही शरारती है।
आगे कपिल बेटे के शरारत भी बताते है, मेरा छोटा बच्चा, जब भी मेहमान आए, उनके पास आकर उनकी कॉफी में टीवी का रिमोट डाल देता है। कपिल की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग बहुत तेज हंसी का ठहाका लगे। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2018 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद कपिल बेटी अनायरा शर्मा के पिता बने थे। वहीं साल 2021 को दूसरी बार बेटे के पिता बने। 1 फरवरी, 2021 को उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम इन्होंने त्रिशान रखा।

पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा के शो को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी कि जल्द शो बंद होने जा रहा है। पिछले साल वीजा में आई परेशानियों के चलते कपिल शर्मा और उनकी टीम अमेरिका में अपनी परफॉर्मेंस नहीं दे पाई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

दरअसल कपिल शर्मा इस साल भी देश के बाहर परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। अच्छी बात ये है कि इस बार सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी है और उनके विदेशी टूर में कोई परेशानी आती नहीं दिख रही है। वो जुलाई में अपनी टीम के साथ यूएस रवाना होने जा रहे हैं। इस दौरान कपिल न्यू जर्सी के 6 शहरों में अपनी परफॉरमेंस देने वाले हैं। हालांकि इस शो के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि ये शो फिर कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो सकता है।

बता दे की कपिल के शो को लाखों की संख्या में लोग पसंद करते हैं। साथ ही इस शो के लेटेस्ट एपिसोड को अपलोड करते के साथ ही फैंस इसे मिलियन में व्यूज देकर जमकर प्यार बरसाते हुए दिखाई देते हैं।

ऐसे में जब ये शो भले ही कुछ वक़्त के लिए ही लेकिन जब ऑफ एयर जाएगा तब लाजमी है की शो के चाहने वालो को बुरा लग सकता हैं। हालांकि कपिल और उनकी पूरी टीम इस विदेश यात्रा के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



