जैसा की आप और हम सभी लोग इस बात से वाकिफ हैं 24 अक्टूबर 2021 को देशभर में करवाचौथ का पर्व धूम धाम से मनाया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें करवाचौथ के पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा ने वाइफ गिन्नी चतरथ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, कपिल ने ये भी बताया है कि यह उनका पहला फोटोशूट है जो मोबाइल पर शूट हुआ है।

कपिल शर्मा ने शेयर की तस्वीरें
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर गिन्नी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कि हैं, जिनमें से एक में वह गिन्नी को किस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में उनके पीछे चांद दिखाई दे रहा है। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के कैप्शन में कपिल ने लिखा, शादी के बाद मोबाइल कैमरा पर पहला फोटोशूट। हम दोनों की तरफ से आप सभी करवाचौथ की शुभकामनाएं।
वहीं कपल कि लुक की बात करें तो जहां गिन्नी रेड अनारकली सूट पहने दिखाई दे रही हैं, साथ में मांग टीका लगाया है। वहीं कपिल ने ब्लैक टीशर्ट, जींस और ब्लेजर पहना है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता हैं। गिन्नी पूजा की थाली लिए हैं और चलनी से चांद देख रही हैं। एक तस्वीर में कपिल गिन्नी को किस कर रहे हैं।

याद दिला दें, अपनी शादी के समय कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था, शादी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है क्योंकि ये स्टेबिलिटी लाता है। इसके बाद पेरेंटहुड अगला फेज है और इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। मैं देखा है कि लोग शादी के बाद बदल जाते हैं क्योंकि उन्हें बीवी, बच्चों के पास घर वापस जाना चाहते हैं। मैं इन सबका अनुभव लेना चाहता हूं।


Download Android App
Download iOS App



