Karan Aujla Cheating Rumours: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर करण औजला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है, जिसमें उन पर शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य महिला के साथ रिश्ते में रहने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप अमेरिका में रहने वाली एक आर्टिस्ट ने लगाए हैं, जो सोशल मीडिया पर msgorimusic नाम से जानी जाती हैं।
आर्टिस्ट का दावा है कि वह करण औजला के साथ एक प्राइवेट रिलेशनशिप में थीं। उनका कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि करण औजला पहले से शादीशुदा हैं। गौरतलब है कि करण औजला की शादी पलक औजला से हो चुकी है। आर्टिस्ट के अनुसार, जब उन्हें करण की शादी के बारे में पता चला और उन्होंने इस पर सवाल उठाने की कोशिश की, तो उन्हें चुप कराने का प्रयास किया गया और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा भी किया गया।
Palak Aujla Breaks Silence on Rumours: पलक औजला का लेटेस्ट पोस्ट

इस पूरे विवाद के बीच पलक औजला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। पलक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण औजला के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ पलक ने करण के गाने ‘Winning Speech’ की लाइन ‘फैन इक्को नार दा’ को हाइलाइट किया। इस लाइन को लोग सीधे तौर पर चल रही अफवाहों का जवाब मान रहे हैं।
Karan Aujla Cheating Rumours: सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
पलक औजला का यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया। फैंस ने इसे ‘साइलेंट लेकिन स्ट्रॉन्ग जवाब’ बताया।
- एक यूजर ने लिखा, ‘एक तस्वीर और सारी अफवाहें खत्म।’
- वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पलक ने क्लास के साथ सबको जवाब दे दिया।’
- कई फैंस ने कपल के रिश्ते को मजबूत बताते हुए उन्हें सपोर्ट किया।
Palak Aujla Latest Post After Controversy: क्या है इस पोस्ट का मतलब?

हालांकि Palak Aujla ने किसी भी आरोप पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका यह पोस्ट साफ संकेत देता है कि वह करण औजला के साथ मजबूती से खड़ी हैं। सेलेब्रिटी दुनिया में अक्सर ऐसे मामलों पर खुलकर बयान देने की बजाय इशारों में जवाब देना ज्यादा पसंद किया जाता है, और पलक का यह पोस्ट उसी रणनीति को दर्शाता है।
Karan Aujla Cheating Rumours: अब आगे क्या?

फिलहाल Karan Aujla या उनकी टीम की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं कनाडा की आर्टिस्ट का कहना है कि वह आगे और सबूतों के साथ अपनी बात रखेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में जाता है। लेकिन अभी के लिए पलक औजला का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर यह साफ कर रहा है कि वह अफवाहों से ज्यादा अपने रिश्ते पर भरोसा रखती हैं।
Read More: पांचवें दिन The Raja Saab का कलेक्शन गिरा, प्रभास की फिल्म पर मंडराया खतरा..


Download Android App
Download iOS App




