Kristy Scott Files Divorce: सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लुएंसर क्रिस्टी स्कॉट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं. क्रिस्टी को अपनी मजेदार केमिस्ट्री और हाई-हील वाले स्टंट वीडियो के जरिए करोड़ों लोगों का प्यार मिलता है. हालांकि इस बार अमेरिकी इन्फ्लुएंसर क्रिस्टी स्कॉट के सुर्खियों में आने की वजह उनकी लव लाइफ हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने 11 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है, उनका ये डिसीजन हर एक फैन को हैरान कर रहा है. क्योंकि हर कोई डेसमंड स्कॉट को एक ‘परफेक्ट हसबैंड’ के रूप में देखता था, तो चलिए जानते हैं कि रिश्ता तोड़ने के पीछे की असल वजह क्या है।
Kristy Scott Desmond Scott Divorce: क्या थी तलाक की वजह

टेक्सास के हैरिस काउंटी के कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, क्रिस्टी स्कॉट ने तलाक की वजह पति की ‘बेवफाई’ बताई है. आपको बता दें कि दोनों कपल की मुलाकात तब हुई थी जब वे महज 14 साल के थे, 2014 में उन्होंने शादी की, उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन क्रिस्टी को अपने हस्बैंड की बेवफाई ने अंदर ही अंदर खत्म कर दिया है. बता दें क्रिस्टी स्कॉट, जो पति डेसमंड स्कॉट के साथ मजेदार और अनोखे वीडियो बनाकर मशहूर हुईं थी, अब अपने हस्बैंड के साथ जिस वजह से नहीं रहना चाहती वो वजह बेहद ही चौंकाने वाली है.
Kristy Scott Files Divorce: कब आया था क्रिस्टी का पति संग आखरी वीडियो
View this post on Instagram
इससे पहले अपनी 10वीं शादी की सालगिरह पर क्रिस्टी और डेसमंड ने बताया था कि वो कैसे अपने रिश्ते को मजबूत रखते आए हैं, PEOPLE मैगजीन से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे शुरुआत से ही एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं. दोनों का मानना था कि रिश्ते में प्यार बनाए रखना, हंसी-मजाक करना, चीजों को हल्का रखना और रोजमर्रा की जिंदगी में भी ह्यूमर ढूंढना ही उनकी सफलता का राज है. उन्होंने ये भी बताया था कि दस साल कब बीत गए, उनको ये पता ही नहीं चला और वे सचमुच साथ-साथ बड़े हुए हैं. उनका आखिरी वीडियो साथ में 10 दिसंबर, 2025 को पोस्ट किया गया था.
Kristy Scott Divorce Filling: क्रिस्टी ने दी तलाक की अर्जी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टी का कहना है कि उनके पति ने शादी शुदा होने के बाद भी किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ता रखा है और इस धोखे के बाद रिश्ते को बचाने की कोई संभावना नहीं बची, TMZ को टेक्सास के हैरिस काउंटी से मिले कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में भी यही बात सामने आई है, खबरों में बताया जा रहा है कि यह कपल अब जल्द ही पति-पत्नी की तरह साथ रहना बंद कर देगा. क्रिस्टी ने 30 दिसंबर 2025 को तलाक से जुड़े सारे पेपरवर्क जमा कर दिए थे.
Read More: फिल्म Gustakh Ishq की रिलीज डेट ऑउट, जानें किस प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम


Download Android App
Download iOS App




