Gustaakh Ishq Ott Release Date: फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर विभु पुरी की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इससे पहले इसने गोवा में 56वें IFFI में अपने वर्ल्ड प्रीमियर से धूम मचाई थी, लेकिन अब फैंस को ये फिल्म घर बैठे ही देखने को मिल जाएगी, क्योंकि अब ये फाइनली ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस रोमांटिक फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पहले से ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि ओटीटी पर ये जोड़ी कितना धमाल मचाती है.
Gustaakh Ishq Ott Par Kab Ayegi?: कब होगी फिल्म रिलीज़

फिल्म ‘गुस्ताख इश्क‘ को आप इसी महीने से अपने घर में देख सकेंगे, ये 23 जनवरी 2026 को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, फिल्म देखने के लिए आपको इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा औऱ फिर फिल्म वाले सेक्शन में जाकर फिल्म को सर्च कर के आप फिल्म का मज़ा ले सकते हैं.
Gustaakh Ishq Movie: ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी

अगर हम फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो ये पुरानी दिल्ली के दरियागंज में फिल्माई गई एक लव स्टोरी है. विजय वर्मा ने नवाबुद्दीन सैफुद्दीन का किरदार निभाया है, जो अपनी मां और छोटे भाई का भरण-पोषण करते हैं और उनका सपना है कि वो अपने पिता की बंद पड़ी प्रिंटिंग प्रेस को फिर से चालू कर सके. पर पंजाब की एक बिजनेस जर्नी के बाद उसका मिशन बदल जाता है,उसे उर्दू कवि की बेटी से इश्क हो जाता है. फिर आगे चलकर फिल्म में क्या क्लाइमैक्स आता है, ये त आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
Gustaakh Ishq Ott Release Date: फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में विजय और फातिमा के अलावा नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी हैं, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कास्टिंग उनके फैशन सेंस की ही तरह बेहतरीन है, हालांकि इसके बावजूद भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है.
Read More: Nora Fatehi की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों?


Download Android App
Download iOS App




