Thailand Train Accident: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां चलती पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई। इस वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 22 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण में हो रहा था। हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे। कई यात्री डिब्बों में फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग और स्प्रेडिंग उपकरणों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
Train accident in Thailand: विशाल क्रेन चलती ट्रेन पर गिरी

ये हादसा बुधवार को सुबह सिखियो जिले में हुआ। यह इलाका राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। हादसे का शिकार हुई पैसेंजर ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, एक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई। क्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर के बाद ट्रेन के मलबे में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
22 लोगों के मौत की पुष्टि
थाईलैंड पुलिस ने इस भीषण दुर्घटना में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। इसके अलावा 79 अन्य यात्री घायल है, जिसमें से 8 हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे, जिसमें से कई लोग मलबे और आग की चपेट में आ गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मोके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य किया। डिब्बों में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। क्रेन के भारी मलबे को हटाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और दलों को तैनात किया गया।
Thailand Accident News: सरकार ने की प्रतिक्रिया
A crane collapsed at a Thailand high-speed rail construction site, striking a passing train and injuring more than 20 people. Emergency services responded quickly. The cause of the collapse is under investigation.#Thailand #HighSpeedRail #RailSafety #BreakingNews pic.twitter.com/i0JBHwUnK5
— The Best Rail Transit Exhibition in China (@yi_ji5663) January 14, 2026
थाईलैंड सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे की जानकारी साझा की। सरकार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 9:05 बजे हुआ, जब निर्माण कार्यों म सुरक्षा मानकों की चूक देखी गई। सरकार ने परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में तेजी का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के नक्शे कदम पर इजरायल, 7 UN संगठनों से तोड़ा रिश्ता, जानें क्या लगाए आरोप


Download Android App
Download iOS App




