Safari और XUV 7XO के Petrol Variant में महामुकाबला, हाईटेक फीचर से लैस, शानदार Road Presence, जानें कौन सी है SUV है बेस्ट

Summary :

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison: नए साल की शुरूआत Mahindra नई दमदार गाड़ी XUV 7XO के साथ की है जिसमें XUV 700 का नया अवतार कई आधुनिक फीचर से लैस है वहीं दूसरी तरफ Tata Safari को भी अब कई सालों बाद पेट्रोल इंजन में लॉन्च की है। दोनों कार ने बाजार में गर्दा उड़ा रखा है जहां XUV 7XO शानदार लुक के साथ ही कई फीचर से लैस है वहीं नई Tata Safari पेट्रोल इंजन में दमदार इंजन, आरामदायक सफर और भरोसेमंद राइड के लिए जानी जाती है। अगर आपने भी कार लेने का बजट बना रखा…

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison: नए साल की शुरूआत Mahindra नई दमदार गाड़ी XUV 7XO के साथ की है जिसमें XUV 700 का नया अवतार कई आधुनिक फीचर से लैस है वहीं दूसरी तरफ Tata Safari को भी अब कई सालों बाद पेट्रोल इंजन में लॉन्च की है। दोनों कार ने बाजार में गर्दा उड़ा रखा है जहां XUV 7XO शानदार लुक के साथ ही कई फीचर से लैस है वहीं नई Tata Safari पेट्रोल इंजन में दमदार इंजन, आरामदायक सफर और भरोसेमंद राइड के लिए जानी जाती है। अगर आपने भी कार लेने का बजट बना रखा है तो विस्तार से जानते है दोनों कार की फीचर, लुक औऱ इंजन के बारे में..

Tata Safari Specifications

Tata Safari Specifications
Tata Safari Specifications

दोनों ही कार एक ही सेगमेंट में आती है लेकिन फीचर, लुक और इंजन में काफी बदलाव है। जानते है सफारी कार के सभी फीचर के बारे में

  • Engine: नई कार में अब 1.5-लीटर GDI पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Power: पेट्रोल इंजन 168 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है।
  • Safety: 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग और 7 एयरबैग्स
  • Features: पेट्रोल वेरिएंट में 14.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग समेत कई प्रीमियम फीचर देखने को मिलते है।
  • Price: पेट्रोल इंजन के साथ बेस मॉडल 13.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम के साथ शुरू होती है और अधिकतम ₹ 25.96 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XUV 7XO Specifications

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
  • Engine: पेट्रोल वेरिएंट में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Power: यह 203 HP पावर और 380 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल इंजन में यह कार FWD में मिलेगी।
  • Safety: Level 2 ADAS और 7 एयरबैग्स
  • Features: आधुनिक फीचर से लैस इस कार में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल मीटर, एम्बिएंट लाइटिंग, एप्पल कारप्ले सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ समेत कई फीचर दिए गए है।
  • Price: पेट्रोल इंजन के साथ बेस मॉडल 13.66 लाख रुपये की एक्स शोरूम के साथ शुरू होती है और अधिकतम ₹ 23.64 लाख रुपये तक जाती है।

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Exterior

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
स्पेसिफिकेशन Mahindra XUV 7XO Tata Safari
Length (mm) 4695 4668
Width (mm) 1890 1922
Height (mm) 1755 1795
Wheel Base(mm) 2750 2741
Ground Clearence (mm) 200 205
Alloy Wheel (इंच) 19 19

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison

Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO Comparison
फीचर्स Tata Safari Mahindra XUV 7XO
सेगमेंट मिड-साइज़ SUV मिड-साइज़ SUV
इंजन 1.5-लीटर GDI पेट्रोल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
पावर 168 HP 203 HP
टॉर्क 280 Nm 380 Nm
ड्राइव टाइप FWD FWD
सेफ्टी 5-स्टार Bharat NCAP, 7 एयरबैग्स Level-2 ADAS, 7 एयरबैग्स
इंफोटेनमेंट सिस्टम 14.5-इंच टचस्क्रीन 12.3-इंच टचस्क्रीन
ड्राइवर डिस्प्ले 10.25-इंच डिजिटल डिजिटल मीटर
सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ
अन्य फीचर्स एम्बिएंट लाइटिंग एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, Apple CarPlay
शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) ₹13.29 लाख ₹13.66 लाख
टॉप वेरिएंट कीमत ₹25.96 लाख ₹23.64 लाख

ALSO READ: Nexon जैसा लुक! फीचर का कोई तोड़ नहीं, Turbocharged Petrol Engine, Sunroof समेत कई बदलाव के साथ होगी लॉन्च

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।