सनी देओल के बेटे करण देओल ने दोस्त की शादी में किया धमाकेदार रैप, विडियो वायरल

Summary :

करण देओल एक एक्टर के साथ साथ एक रैपर भी हैं। बीते दिनों करण अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे और वहीँ पर उनका ये रैपर टैलेंट लोगों के सामने आया।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल इस साल जुलाई में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। करण देओल की सिर्फ उनके पापा सनी देओल ही नहीं बल्कि कई अन्य सेलिब्रिटीज और फिल्म सितारे भी तारीफ कर चुके है की वो बेहद टैलेंटेड है।

करण देओल

अब एक्टिंग का टैलेंट तो करण देओल की फिल्म आने के बाद दर्शकों के सामने होगा पर इससे पहले करण के कई और टैलेंट सामने आ रहे है और इन दिनों उनका एक नया टैलेंट खूब वायरल हो रहा है।

करण देओल

जी हाँ इस टैलेंट को देखकर आप इतना तो समझ जायेंगे की सनी देओल के बेटे करण देओल एक एक्टर के साथ साथ एक रैपर भी हैं। बीते दिनों करण अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे और वहीँ पर उनका ये रैपर टैलेंट लोगों के सामने आया।

करण देओल

इस शादी में करण देओल लोगों की डिमांड पर रैप करते नजर आये और इसी रैप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें बीते दिनों करण के खास दोस्त यश डोंगरे की शादी थी जिसमे करण ने काफी धमाल मचाया।

करण देओल

इस दौरान करण ने छोटा सा रैप किया और अपने रैप वीडियो को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने अपने दोस्त को उसकी शादी की भी शुभकामनाएं दी।

करण देओल

करण ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा , ”अब तुम नए सफर पर जा रहे हो। इसके लिए ढेर सारा प्यार। हम बचपन से साथ रहे हैं और तुम्हारी शादी होते देखने पर कई तरह की भावनाएं आ रही हैं। इस छोटे से रैप के हर एक शब्द को मैंने दिल से लिखा है।”

करण देओल

आपको बात दें करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास इसी साल 19 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके ऑपोसिट नवोदित एक्ट्रेस सहर बाम्बा नजर आएंगी। अब देखना होगा की सनी देओल के ये टैलेंटेड बेटे बॉक्स ऑफिस अपर क्या टैलेंट दिखाते है।

देखिये करण देओल का रैप विडियो :

फिल्म बदला VS कैप्टन मार्वल : बॉक्स ऑफिस पर एक चमकी और दूसरी रही धीमी !

Desk Team