करण जौहर ने अपकमिंग रोमांटिक इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ का पहला क्लासिकल मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए फिल्म की कहानी को लेकर भी हिंट दी गई है। फिल्म मेकर करण ने ‘धड़क 2’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर भी नई अपडेट शेयर की है। पिछले कुछ समय से इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच खूब चर्चा हो रही थी। इस बीच अब जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ का सीक्वल की रिलीज डेट आ चुकी है। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि वह इसके दूसरा पार्ट का इंतजार कर रहे थे।
- करण जौहर ने अपकमिंग रोमांटिक इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ का पहला क्लासिकल मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया
- इस बीच अब जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ का सीक्वल की रिलीज डेट आ चुकी है
धड़क 2 में रोमांस करते दिखे ये स्टार
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2‘ की घोषणा करते हुए बताया है कि इस फिल्म में सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों को पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते देखा जाएगा। इस फिल्म का मोशन पोस्टर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म ‘धड़क 2’ की पहली झलक शेयर कर दी गई है जो एक एनिमेटेड रोमांटिक वीडियो है।
View this post on Instagram
धड़क 2 की कहानी से उठा पर्दा
करण जौहर ने ‘धड़क 2’ की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म सिनेमाघरों में 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस बार ‘धड़क 2’ की प्रेम कहानी बहुत अलग होने वाली है। इस फिल्म की कहानी का खुलासा हो चुका है। करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह कहानी है थोड़ी अलग क्यूंकि एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी… खत्म कहानी।’
View this post on Instagram
धड़क 2 के बारे में
सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ का निर्माण करण जौहर की होम प्रोडक्शन धर्मा मूवीज करेगी। इस फिल्म में अधूरी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी। बता दें, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर ‘धड़क’ 2016 में रिलीज हुई थी। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।


Download Android App
Download iOS App



