बॉलीवुड के मोस्ट रोमंटिक कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल 12 नवंबर को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका दोनों ने नामकरण भी कर दिया हैं। दोनों ने बेटी का नाम ‘देवी’ रखा हैं। वही बिपाशा ने अभी तक अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई हैं। लेकिन अब बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की क्यूट सी फोटो शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद आपका भी दिल पिघल जाएगा।

दरअसल ये कपल पेरेंट्स बनने के बाद बेहद खुश हैं। मां बनने के कुछ दिन बाद ही बिपाशा ने ‘देवी’ को गोद में लिए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, वहीं आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर साझा की है। दरअसल, बिपाशा ने फोटोग्राफर बन करण और देवी यानी पापा-बेटी की एक क्यूट तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

इस फोटो में बिपाशा की लाडली बेटी पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून से सोती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बाप-बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। देवी के हाथों में पिंक कलर के गल्वस नजर आ रहे हैं और दोनों नन्हें हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है।

देवी और करण की यह प्यारी सी तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ये प्यार है…. माय हार्ट करण सिंह ग्रोवर और देवी #fatherdaughter #monkeylove #grateful #blessed #durgadurga #newparents वही करण और उनकी बेटी की सी क्यूट सी बॉन्डिंग को फैंस ढेरो प्यार दे रहे हैं।
.jpeg)

और उनके इस क्यूट सी फोटो पर जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ये तस्वीर देखकर मेरी आंखे भर आई। किसी की नजर ना लगे। तो वही एक यूजर ने लिखा हैं की इंस्टाग्राम का ये सबसे खूबसूरत और सुकून वाला पोस्ट हैं ये। तो किसी ने सच्चा प्यार लिख कर पापा और बेटी की बॉन्डिंग पर प्यार जताया हैं।


Download Android App
Download iOS App



