करीना कपूर और सैफ अली खान को बॉलीवुड का रॉयल कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को काफी वक्त हो चुका है लेकिन आज भी इनकी केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं है। फैंस इस जोड़ी को साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। चाहे ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन मगर ये कपल लोगों की अटेंशन अपनी तरफ कर ही लेते हैं। इस बार भी ऐसा की कुछ देखने को मिला।

बेबो और नवाब सैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हर किसी नजर सब इन्हीं दोनों पर अटक गई है। स्टार कपल की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल खुश कर दिया है। वायरल वीडियो में सैफ और करीना सरेआम एक दूसरे के साथ कोजी होते दिखाई दे रही है उनकी ये नजदीकियां देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खुद रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए हैं।

करीना और सैफ का स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना और सैफ के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। सैफ ने तैमूर को अपने कंधों पर उल्टा पकड़ा हुआ है और करीना फोन पर बात करते हुए उनके पीछे आती नजर आ रही हैं। तभी सैफ अचानक से पीछे मुड़कर अपनी बेगम करीना को गुड बाय किस करते हैं।
दोनों की ये गुडबाय किस उनके घर के बाहर मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं करीना और सैफ के रोमांटिक वीडियो पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- ”अरे, बेटे के सामने किस।” दूसरे ने लिखा, ”क्या इन लोगों को कोई काम धंधा नहीं है।” इसके अलावा कुछ ने उनकी तारीफ की है और रोमांटिक कपल तक लिख डाला है।








वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान पिछले काफी वक्त से अपनी मच-अवेटेड फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म में वह रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में सैफ के साथ प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं करीना कपूर जल्द ही डायरेक्टर हंसल मेहता की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू भी करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



