जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भी अब बॉयोपिक फिल्म में काम कर सकती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरो पर है। करीना ने पहले ही कहा कि वह अपने जीवन पर किसी भी तरह की फिल्म नहीं चाहती है। लेकिन वह अब किसी और के जीवन पर फिल्म में काम कर रहीं है। यह करीना के जीवन की पहली बायोपिक होगी। बायोपिक बनाने में मास्टर बन चुके ओमंग कुमार ने हाल ही में करीना से अपनी अगली बायोपिक के बारे में बात की है। उन्होंने करीना से मिल कर फिल्म की कहानी के बारे में बताया।
वह जल्द ही ओमंग कुमार के साथ नैरेशन कर सकती है क्योंकि करीना को कहानी पसंद आई यह बॉयापिक किसके उपर आधारित होगी इस बारे में अभी खुलासा नही हुआ है।
ओमंग कुमार ने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन मुक्केबाज मेरी कॉम पर बायोपिक बनाया और उसके बाद ऐश्वर्या बच्चन को लेकर सरबजीत भी। ओमंग कुमार ने अभी हाल ही में संजय दत्त के साथ फिल्म भूमि की शूटिंग पूरी की है।


Download Android App
Download iOS App






