बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान शादी के बाद भी बेहद व्यस्त एक्ट्रेस है और इन दिनों जो पूरे जोश के साथ अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म गुड न्यूज़ के सेट से ही कुछ तस्वीरें आयी है जो इन दिनों वायरल हो रही है।
आपको बता दें इन दिनों करीना कपूर न सिर्फ फिल्म रही है, साथ ही अपने रेडियो टॉक शो के लिए भी वक्त निकाल रही है। इसके अलावा वो अपने परिवार के लिए भी समय निकलती है। प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के अलावा भी इतना काम वाकई काबिलेतारीफ है।
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जो तस्वीरें वायरल हो रही है उन्हें देखकर लग रहा है कि करीना ने इस साल अपने फैन्स को सरप्राइज़ देने की पूरी तैयारी कर ली है। जी हाँ इन तस्वीरों में करीना का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। करीना कपूर के लिए कहा जा रहा है की हो सकता है की अब सैफ अली खान की पत्नी दूसरी बार माँ बनने वाली है।
ये तस्वीरें फिल्म सेट की है जिस वजह से ये भी कहा फिल्म में करीना का किरदार कुछ इस तरह का है जिसमे उन्हें थोड़ा वजन के साथ नजर आना है क्योंकि करीना को बेहद फिटनेस पसंद अभिनेत्री माना। हो सकता है की किरदार अपना वजह बढ़ाया है।
करीना ने अपने बेटे तैमूर के जन्म के समय बॉलीवुड से ब्रेक लिया था और बेटे के जन्म के बाद अपनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की। वर्कआउट और फिटनेस की मदद से करीना ने बहुत जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर ली थी।
करीना कपूर प्रेगनेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव रहती थी और तैमूर के एक जन्म से एक महीने पहले तक करीना रैंप वॉक व दूसरी सोशल ऐक्टिविटीज़ में भाग लेती थी। जहाँ तक वर्क फ्रंट की बात है करीना फिल्म गुड न्यूज़ में प्रेगनेंट महिला का किरदार निभा रही है।
फिल्म गुड़ न्यूज़ में अक्षय कुमार करीना के साथ मुख्य भूमिका में है। अक्षय और करीना पहले भी कई बार स्क्रीन शेयर कर चुकी है। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।


Download Android App
Download iOS App









