बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी अपने लुक और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरे सामने आ रही है कि करीना कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेट फॉर्म पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। जी हां, आपने सही सुना करीना कपूर फिल्म निर्माता सुजॉय घोष कि फिल्म से अपना डिजिटल डेब्यू करती दिखाई देंगी।

मालूम हो, अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने की जानकारी को खुद करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। जिसमें एक्ट्रेस फ्लिम कि टीम के साथ स्क्रिप्ट रिड करती नजर आ रही हैं। इस मार्डर मिस्ट्री नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा से जैसे कलाकार भी अहम किरदार में काम करते दिखाई देंगे। इस वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म की तैयारियां शुरू करने के साथ बेहद उत्साहित दिख रहे हैं और पूरी टीम के साथ एक क्लासिकल सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही है।
करीना कपूर कि ये नई डेब्यू फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस लिखती हैं- और ये शुरू हो गई है। वहीं करीना डिजिटल डेब्यू की खबरें सुनकर फैंस और सेलेब्स वीडियो पर कमेंट कर अपना बधाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें, सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली इस नेटफ्लिक्स फिल्म को 12वीं स्ट्रीट एंटटेनमेंट और नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स ने बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स के साथ मिलकर जय शेवकरमणि और अक्षय पुरी तैयार कर रहे हैं।

वहीं करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। करीना के फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


Download Android App
Download iOS App



