भाई अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में करीना, करिश्मा और करण जौहर ने लगाया डांस का जबरदस्त तड़का

Summary :

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन ने 3 फरवरी को मुंबई में अनीसा मल्होत्रा से शादी कर ली है।

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन ने 3 फरवरी को मुंबई में अनीसा मल्होत्रा से शादी कर ली है। मंगलवार यानी कल अनीसा और अरमान की रिसेप्शन पार्टी हुई थी। इस मौके पर शाहरुख खान,रणबीर कपूर,आलिया भट्ट,तारा सुतरिया,अनन्या पांडे,सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। 
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का कजिन भाई अरमान जैन और अनीसा के मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक कपूर खानदान के सभी सदस्य शामिल थे। इतना ही नहीं भाई अरमान के रिसेप्शन में करीना और करिश्मा ने डांस का जबरदस्त तड़का भी लगाया। जी हां रिसेप्शन में कपूर बहनों के साथ करण जौहर भी हाजिर थे। 
इन तीनों स्टार्स ने कभी खुशी,कभी गम का गाना बोले चुडिय़ा पर बेहद शानदार परफॉर्मन्स दी। करण जौहर,करीना और करिश्मा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है जिसके बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। 
डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा,करीना और करण जौहर ने सॉन्ग बोले चुडिय़ा का आइकोनिक डांस स्टेप करते हुए दिखाई दिए। कुछ भी कहो इस वीडियो में करीना कपूर खान डांस करती बेहद गजब की लग रही हैं वहीं करण जौहर ने भी अपनी फिल्म के इस गाने में काफी बेहतरीन डांस करते हुए नजर आए।
यहाँ देखें करीना, करिश्मा और करण जौहर का डांस वीडियो… 

वैसे करीना ने तो पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बारात निकलते हुए भी खूब डांस किया था। इसके बाद करीना बहन करिश्मा और दूल्हे आरमान जैन की गाड़ी में लम्बोर्गिनी वाला बूमरैंग भी किया था,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। 

Desk Team