जेपी नड्डा ने CM केजरीवाल से पूछा- क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे?

Summary :

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर का आम आदमी पार्टी से लिंक सामने आने के बाद भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है।

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर का आम आदमी पार्टी से लिंक सामने आने के बाद भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सीएम केजरीवाल के पुराने बयान का एक वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है, वीडियो में वह कह रहे हैं कि  ‘मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं मोदी और शाह को हराने के लिए।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को वीडियो ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा,”केजरीवाल जी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती। पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगजनी और पथराव करवाया। फिर शाहीन बाग में धरना..और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवाई। क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे।” 

जेपी नड्डा ने इससे पहले यह भी कहा, “मैं केजरीवाल को साफ करना चाहता हूं कि ये देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को ये देश माफ नहीं करेगा। केजरीवाल और उसकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी। दिल्ली की जनता करारा जवाब देगी।” 

जम्मू-कश्मीर के हालात पर मोदी सरकार से प्रियंका ने पूछा- अभी भी हम लोकतंत्र हैं या नहीं

Desk Team