अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर करीना मुंबई लौट आई हैं। मुंबई पहुंचे ही उन्होंने पार्टियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। दरअसल, करीना अपनी बहन करिश्मा और सैफ के साथ मुंबई पहुंचते ही डिनर पार्टी करने निकल पड़ीं। हालांकि ऐसी छोटी-मोटी पार्टी सैफ और करीना करते रहते हैं।
लेकिन यह पार्टी उनके लिए काफी खास इसलिए है कि तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। इसलिए जश्न तो होना चाहिए। इस दौरान करीना ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वह काफी खूससूरत लग रही थीं। बता दें कि करीना के साथ इस फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं।


Download Android App
Download iOS App





