90 के दशक के सबसे सुपरहिट टीवी शो ‘करिश्मा का करिश्मा’ की चाइल्स आरिस्ट झनक शुक्ला अब बड़ी हो गई हैं। हालांकि अब झनक फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अब अपनी लाइफ का नया चैप्टर स्टार्ट करने जा रही हैं। झनक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। झनक ने अपने बायफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई कर ली है और उनकी सगाई की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

झनक शुक्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में झनक और स्वाप्निल बाहों में बाहें डाले सोफे पर बैठे हैं और कभी बातें करते तो कभी हंसते दिख रही हैं। फोटोज को शेयर करते हुए झनक ने लिखा है, ‘फाइनली ऑफिशियल कर रही हूं। रोका हो गया।’
जहां झनक की मां सुप्रिया शुक्ला अभी भी टीवी सीरियल और वेब सीरीज की दुनिया में काम कर रही हैं। वहीं सालों से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर रहने वाली झनक शुक्ला एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। करिश्मा ने 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। झनक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक्टिंग की जगह अपनी पढ़ाई को तरजीह दी थी। झनक शुक्ला ने आर्कियोलॉजी में मास्टर्स किया है। वहीं स्वप्निल सूर्यवंशी एक फिटनेस ट्रेनर हैं।

बता दें कि टीवी सीरियल करिश्मा का करिश्मा से पॉपुलर होने के बाद झनक शुक्ला को शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर ‘कल हो ना हो’ मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति की छोटी बहन जिया का रोल प्ले किया था। ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्म बल्कि झनक शुक्ला ने बतौर चाइल्स आरिस्ट हॉलीवुड फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ में भी काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



