कार्तिक आर्यन ने पहली बार दिखाई अपनी बेस्टी की झलक, तब्बू और कियारा आडवाणी ने कह दी ये बात

Summary :

कार्तिक आर्यन इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने तब्बू के साथ बीटीएस फोटो शेयर कर एक मजेदार कैप्शन लिखा है। ये तस्वीर फिल्म भूल भुलैया 2 के सेट की है। इसपर कियारा आडवाणी और तब्बू ने कमेंट किया है।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका
मचा दिया है। मूवी को फैंस ने खूब सराहा और फिल्म के सभी एक्टर्स को काफी पसंद किया
गया। इस फिल्म से जहां कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर लोगों के दिलों जीत लिया है। फैंस मूवी में कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं
वह इस समय बॉलीवुड के मोस्ट फेमस एक्टर बने नजर आ रहे है उनकी फैन फॉलोइंग दिन
प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्टी संग एक
फोटो शेयर की है जिसे फैंस बहुत लाइक कर रहे हैं। इस फोटो पर तब्बू और कियारा ने भी फनी कॉमेंट किए हैं।

कार्तिक आर्यन ने दिखाई अपनी बेस्टी

कार्तिक आर्यन आए दिन भूल भुलैया 2 के सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर
शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी को-एक्टर तब्बू के
साथ सेट से एक बीटीएस फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में
लिखा,
“बेस्टीज़ रूह बाबा और मंजू दुनिया के शीर्ष पर
महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने हैशटैग भूल भुलैया
2 दिया है“

कार्तिक की बेस्टी देख लगेगा डर

इस फोटो में एक्ट्रेस तब्बू के चेहरे पर मेकअप लगा हुआ है और उन्होंने फेस
शील्ड पहना हुआ है। तब्बू जहां फोटो में मंजूलिका के गेटअप में हसंते हुए दिख रही
हैं। वहीं कार्तिक भी रूह बाबा के गेटअप में नजर आ रहे हैं और उन्होंने फेस पर मास्क
लगाया हुआ है। दोनों सोफे के ऊपर पैर ऊपर करके बैठे हुए दिख रहे हैं।

तब्बू ने लिखा- डरना माना है!

इस फोटो को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं और काफी मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं।
वहीं सेलेब्स भी इस फोटो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। तब्बू ने कार्तिक की पोस्ट
पर फनी कमेंट करते हुए लिखा
,
“
डरना माना है!”
कियारा आडवाणी ने कमेंट में लिखा
,
‘
रीत के तरफ से आप दोनों
को जुग जुग जियो
’। एक यूजर ने लिखा, भूत को मास्क नहीं चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, मास्क में भी आप क्यूट लग
रहे है।

     

Desk Team