दोस्ताना 2 से बाहर होते ही कार्तिक आर्यन को मिला कंगना का सपोर्ट

Summary :

लगातार खबरे आ रही थी कि कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से निकाल बाहर किया गया है और धर्मा प्रोडक्शंस आगे भी कभी कार्तिक आर्यन के साथ काम न करने का मन बना चूका है। जिसके बाद आखिरकार धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से इस बारे में ऑफिसियल स्टेटमेंट भी जारी कर दी गई है। इस अनाउंसमेंट के बाद कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में ट्वीट किया है। अब एक बार फिर कंगना को करण जौहर पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आती है। और अक्सर उनके गुस्सा का शिकार होता है वो एक शख्स, जिसे वो नेपोटिज्म का फ्लैग बैरियर कहती है। आपको बता दे वो इंसान कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्म प्रोडूसर करण जौहर है। ऐसे में अब एक बार फिर कंगना को करण जौहर पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। 

दरअसल, लगातार खबरे आ रही थी कि कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से निकाल बाहर किया गया है और धर्मा प्रोडक्शंस आगे भी कभी कार्तिक आर्यन के साथ काम न करने का मन बना चूका है। जिसके बाद आखिरकार धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से इस बारे में ऑफिसियल स्टेटमेंट भी जारी कर दी गई है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘प्रोफेशनल सर्कमस्टेंसेस के चलते, जिससे हमने फैसला लिया है कि हम डिग्निफाइड साइलेंस बनाए रखेंगे। हम दोस्ताना 2 की कास्टिंग फिर से करेंगे। कृपया ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कीजिए।’ 

इस अनाउंसमेंट के बाद कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में ट्वीट किया है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कार्तिक ने इतना लंबा सफर अपनी दम पर पूरा किया है और अपने दम पर ही वो इसे आगे भी जारी रखेगा। पापा जो और नेपो गैंग से मेरी विनती है कि उसे प्लीज अकेला छोड़ दो, सुशांत की तरह इसके पीछे मत पड़ जाओ ताकि उसको खुद को फांसी पर लटकाना पड़े। गिद्धों उसे अकेला छोड़ दो और चिंदी नेपोज दफा हो जाओ..।’

कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘कार्तिक तुम्हें इन चिल्लर्स से डरने की जरूरत नहीं है। बुरे आर्टिकल्स करने के बाद और तुम्हारे एटीट्यूड को खराब बताने वाले एनाउंसमेंट करने के बाद ये लोग डिग्निफाइड साइलेंस बनाए रखने की बात कर रहे हैं। इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी ऐसे ही ड्रग एडिक्शन और गैर जिम्मेदाराना रवैये की स्टोरीज फैलाई थीं।’ 

कंगना ने एक और ट्वीट कर कार्तिक आर्यन के साथ होने कि बात कही है। कंगना ने लिखा- ‘कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं। जिसने आपको बनाया नहीं है तो वो आपको तोड़ भी नहीं सकता है। आज आपको अकेलापन महसूस हो रहा होगा लेकिन आपका ऐसा महसूस करने की जरूरत नहीं है। हर कोई ड्रामा क्वीन जो को जानता है। आप अपने आप भरोसा करें।’

वैसे अभी तक कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर कुछ भी रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन मीडिया में उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर को लेकर अचानक से खबरे उड़ने लगी है। अब देखना होगा कि आगे वो क्या कहते है।  

Desk Team