कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड क सबस चहीते स्टार बने हुए हैं। वहीं कार्तिक किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। कार्तिक स्टारर भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर इस साल ही सुपरहिट फिल्मों में से एक है। भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद से ही वह हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बन चुके हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कांतारा जैसी फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की। जिस वजह से अभिनेता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान फ्रेडी एक्टर ने अपने बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो देसी इंसान हैं और वो कांतारा जैसी फिल्में देखना पसंद करते हैं। पिछले काफी वक्त से साउथ फिल्मों का लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को दर्शकों से काफी प्यार मिला। बल्कि स्टार्स ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

ऐसे में हाल में दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से सवाल पूछा गया कि क्या वो कांतारा जैसी फिल्म करना चाहेंगे?इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने हामी भरते हुए कहा ‘मैं जमीन से जुड़े मसलों पर फिल्में करना पसंद करूंगा। मैं खुद बहुत देसी इंसान हूं। मेरा खून पूरा देसी है। मुझे ऐसी फिल्म देखने में मजा आता है और इसी तरह की फिल्में करने का भी शौक है।’

इस साल कार्तिक की फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला और वही उनकी एक्टिंग से भी लोग बहुत इंप्रेस हुए। ऐसे में कार्तिक ने आगे अपनी फिल्मों के हिट होने और अपने बारे में छपने वाली न्यूज हेडलाइन के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, आजकल कुछ हेडलाइन्स में देखता हूं कि कार्तिक के युग की शुरुआत हो चुकी है। ऐसी सफलता देखते हुे बहुत खुशी होती है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों भी मेरी फिल्में चलती रहें और मैं अच्छी फिल्में करता रहूं।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन हाल ही में फिल्म फ्रेडी में नजर आए थे, फिल्म में उनकी एक्टिंग को सबने काफी सराहा है। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही कृति सेनन संग फिल्म शहजादा में दिखने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



