Shehzada के सेट पर घायल हुए Kartik Aaryan, एक्टर की हालात देख फैंस हुए परेशान

Summary :

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह अपने पैरों को आइस से भरी बकेट में डाले नजर आ रहे हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है और इस बात की जानकारी वह खुद सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं।

फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद से कार्तिक आर्यन की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इन दिनों फिल्मी गलियारें में चारों तरफ बस उन्हीं के चर्चे हैं। कार्तिक के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है और वह फिलहाल अपनी फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच कार्तिक से जुड़ी एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर एक्टर के फैंस काफी परेशान होने वाले हैं।
खबर है कि  अपकमिंग फिल्म शहजादा के सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लग गई है, हालांकि इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा की है। कार्तिक ने इंस्टग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो आईस से भरी बकेट में बायां पैर डाले हुए बैठे हैं, साथ ही उनके घुटने के पीछे काफ मसल्स पर ब्लू पैचेस दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, कार्तिक को ये चोट शहजादा के एक सॉन्ग शूट के दौरान लगी है। मगर फोटो देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर को गंभीर चोट नहीं आई है। कार्तिक के घुटने में हल्की सी चोट आई है। ये शूटिंग के दौरान खिंचाव भी हो सकता है। अपनी फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘घुटने टूट गए…आइस बकेट चैलेंज 2023 अब शुरु होता है’।
कार्तिक की पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कार्तिक और कृति की जोड़ी को फैंस ने फिल्म लुक्की छुप्पी में काफी पसंद किया था। वहीं अब एक बार फिर ये जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। शहजादा 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Desk Team