करूर भगदड़ केस में एक्टर विजय फिर CBI के रडार पर, 10 मार्च को पूछताछ के लिए तलब

Summary :

Karur stampede case: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनीतिक दल टीवीके (TVK) के प्रमुख Vijay को करूर भगदड़ मामले में एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें 10 मार्च को पेश होने का समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मिले नए सबूतों और तथ्यों को लेकर CBI उनसे और स्पष्टीकरण चाहती है। Karur stampede case: CBI ने जारी किया नया समन, पहले भी हो चुकी है कई दौर की पूछताछ यह मामला पिछले साल सितंबर में हुई एक दर्दनाक घटना से जुड़ा है,…

Karur stampede case: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनीतिक दल टीवीके (TVK) के प्रमुख Vijay को करूर भगदड़ मामले में एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें 10 मार्च को पेश होने का समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मिले नए सबूतों और तथ्यों को लेकर CBI उनसे और स्पष्टीकरण चाहती है।

Karur stampede case: CBI ने जारी किया नया समन, पहले भी हो चुकी है कई दौर की पूछताछ

Karur stampede case
Karur stampede case ( Source : Social Media)

यह मामला पिछले साल सितंबर में हुई एक दर्दनाक घटना से जुड़ा है, जिसमें विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी और कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से ही जांच लगातार जारी है और अब एक बार फिर अभिनेता-राजनेता से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

Vijay latest News India: पहले भी हो चुकी है पूछताछ, अब नए सवालों के जवाब तलाशेगी CBI

Vijay latest News India
Vijay latest News India ( Source : Social Media)

सूत्रों के अनुसार, विजय इससे पहले भी CBI के सामने पेश हो चुके हैं। जनवरी में एजेंसी ने उनसे दो दौर की पूछताछ की थी, जिसमें रैली के आयोजन, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम के दौरान की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल किए गए थे।

जांच एजेंसी अब उन तथ्यों को लेकर फिर से पूछताछ करना चाहती है, जो हाल ही में जांच के दौरान सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े कई लोगों के बयान और तकनीकी सबूतों की जांच के बाद कुछ नए पहलुओं पर एक्सप्लनेशन जरूरी हो गया है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन स्थल की तैयारी और कार्यक्रम के समय में हुई देरी जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Stampede Case Against TVK Chief Vijay: विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत

Stampede Case Against TVK Chief Vijay
Stampede Case Against TVK Chief Vijay ( Source : Social Media)

यह दर्दनाक घटना 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुई थी। उस समय हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। अचानक भीड़ बढ़ने और अफरातफरी की स्थिति बनने से भगदड़ मच गई, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम में अपेक्षा से कहीं ज्यादा लोग पहुंच गए थे। बताया गया कि रैली में विजय के पहुंचने में काफी देरी हो गई थी, जिसके कारण भीड़ का आकार तेजी से बढ़ता गया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। घटना के बाद मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं और कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस पर फीडबैक  दी थी।

Read More: Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने नीता अंबानी के साथ ‘सलाम-ए-इश्क’ पर किया धमाकेदार डांस, वायरल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।