फिल्म देवदास की याद आ जाएगी आपको ‘Kasautii Zindagii Kay’ के नए प्रोमो को देखकर

Summary :

एकता कपूर के पुराने सीरियल ‘Kasautii Zindagii Kay’ एक बार दोबारा से नए स्टार्स के साथ शुरू होने वाला है। इस शो में एरिका फर्नान्डिज प्रेरणा और पार्थ सामथान

एकता कपूर के पुराने सीरियल ‘Kasautii Zindagii Kay’ एक बार दोबारा से नए स्टार्स के साथ शुरू होने वाला है। इस शो में एरिका फर्नान्डिज प्रेरणा और पार्थ सामथान अनुराग का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। इस शो की कहानी प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी पर आधारित है। जो एक-दूसरे के लिए बने तो हैं लेकिन कभी एक नहीं हो पाएंगे। इस शो के शुरू होने से पहले इसका एक और नया प्रोमो समाने आया है जिससे आपको शो के बारे में और जरूरी जानकारी मिल पाएगी।

‘कसौटी ज़िन्दगी के’ का आया नया प्रोमो सामने

इस प्रोमो में आप जहां तक है तो शाहरुख खान की आवाज सुनेंगे तो ‘Kasautii Zindagii Kay’ बारे में बताते हैं कि कहानियां वहीं खूबसूरत कहलाती हैं जो पूरी होकर भी आधी रह जाती हैं।

अनुराग और प्रेरणा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक तरफ प्रेरणा है जो काफी ज्यादा चुलबुली है और अक्सर लेट होती हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुराग है जो समय का पक्का है।

‘Kasautii Zindagii Kay’ प्रोमो में आप देखेंगे कि अनुराग और प्रेरणा के पिता इन दोनों की शादी करवाकर अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते हैं। लेकिन अनुराग की मां यह बिल्कुल भी नहीं चाहती हैं कि उनके घर प्रेरणा जैसी मिडिल क्लास लड़की बहुत बनकर आए।

बता दें कि इस नए प्रोमों में आपको नयी कोमोलिका जो हिना खान बनी है कि झलक भी देखने को मिलेगी और इस बार कोमोलिका का डे्रसिंग स्टाइल पहले से बिल्कुल अगल होगा।

बता दें कि ‘Kasautii Zindagii Kay’ प्रोमो को देखकर आपको शाहरुख खान,ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास की बहुत याद दिलाएगा। जैसी फिल्म देवदास में देव की शादी पारो से होनी होती है।

लेकिन उसकी माँ दोनों के खिलाफ होती है वैसा ही कुछ इस सीरियल में भी होने वाला है। लेकिन कोमोलिका को देखना मजेदार होगा। ‘Kasautii Zindagii Kay’ की शुरुआत 25 सितम्बर 2018 को स्टार प्लस पर 8 बजे होगी।

Desk Team