कसौटी जिंदगी के फैन्स के लिए आने वाले एपिसोड में कुछ मुख्य ड्रामा आने वाला है। जो फैन्स शो में अनुराग और प्रेरणा के साथ होने पर खुश हो रहे थे उनके लिए अब एक बुरी खबर आ गई है। जाहिर है जो प्रेम कहानी कसौटी के बिना पूरी होती हो उसका होना या ना होना एक ही बराबर है।
खबरों के अनुसार हमें पता चला है कि अनुराग को ऐसा लगेगा कि उनकी मां मोहिनी के बीमार होने के पीछे उनकी मोहब्बत प्ररेणा का हाथ है उसके बाद वह उससे नफरत करने लगेगा।
प्रेरणा से नहीं कोमोलिका से शादी करेगा अुनराग
कसौटी जिंदगी के फैन्स के लिए बता दें कि कोमोलिका अनुराग को अपना बनाने के लिए मोहिनी को जहर दे देगी। कोमोलिका और निवेदिता द्वारा अनुराग को यह बताया जाएगा कि उसकी मां को जहर प्रेरणा ने दिया है और उसके बाद अनुराग प्रेरणा को इस सबका जिम्मेदार मानेगा और कोमोलिका से अपनी शादी की घोषणा कर देगा।
अनुराग और कोमोलिका की शादी की बात सुनकर प्रेरणा हैरान हो जाएगी और अनुराग से नफरत करने लगेगी। इन दोनों की यह गलतफमी बढ़ती जाएगी और हमें पता है आप सब इस शो के साथ ऐसे ही बने रहेंगे।
शो से ब्रेक ले रही हैं हिना खान
शो में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभा रही हैं। हाल ही में हिना खान को लेकर खबरें आईं थीं कि वह शो से एक छोटा ब्रेक ले रही हैं अपने पुराने वादों को पूरा करने के लिए।
हिना खान ने अपने फैन्स से वादा किया है कि वह शो में अनुचित समय पर जल्द ही वापसी करेंगी। बता दें कि कसौटी जिंदगी के शो टीआएपी चार्ट में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App







