दो रीति-रिवाजों से होगी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, ट्रेडिशनल के बाद ऐसे करेंगे दूसरी वेडिंग

Summary :

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शहनाई बजने का समय आखिरकार आ गया है। साथ ही बॉलीवुड गलियारों में भी खूब जश्न माहौल है।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शहनाई बजने का समय आखिरकार आ गया है। साथ ही बॉलीवुड गलियारों में भी खूब जश्न माहौल है। वैसे अब फैंस का इंतजार ख़त्म होते हुए कैटरीना और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर हर जगह खुशी का माहौल है।  
दरअसल फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के हवाले से छपी खबर के मुताबिक इस कपल कटरीना   का मेन वेडिंग फंक्शन 2 दिनों में होने जा रहा है। ऐसे में कैटरीना और विक्की पहले भारतीय हिंदू रिती-रिवाजों ने शादी करेंगे और फिर व्हाइट वेडिंग करेंगे।
वैसे कैटरीना कैफ अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जरा सी कमी नहीं छोड़ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करते हुए इंडियन ट्रेडिशनल और क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों स्टार्स इंडियन और वेस्टर्न स्टाइल वेडिंग के लिए थीम भी फाइनल कर ली है, जो शादी की थीम के अनुसार, अलग-अलग डेकोरेशन की जा रही है। इसके अलावा वेडिंग फेस्टिविटीज के दौरान मेहंदी गाला नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है। शादी के बाद दोनों कपल ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे।   
यही है खबर ये ही है कि कैटरीना और विक्की की शादी में दोनों के परिवार और फैमिली फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शिरकत करेंगे। इंड्स्ट्री के बाकी लोग जो शादी अटेंड नहीं करेंगे, उनके लिए  ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। ऐसे में अब फैंस को बस उनकी शादी का इंतजार है।  
वहीं विक्की और कैटरीना की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं और 9 दिसंबर को ये कपल सात फेरे लेकर हमेशा के एक दूसरे के हो जाएंगे। इनकी शादी राजस्थान में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में होगी।  

Desk Team