मलाइका-अर्जुन पूल में एक्सरसाइज करते आए नजर, एक्ट्रेस ने वीडियो देख किया रियेक्ट

Summary :

बॉलीवुड का चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बॉलीवुड का चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों ये कपल मालदीव में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ पूल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों जमकर मजे कर रहे हैं। 
कपल ने पानी में चलाई साइकिल… 
अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने मलाइका संग एक वीडियो अपने आधिकारिक  इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पूल के अंदर साइकिल चला रहे हैं। ये साइकिल एक्सरसाइज वाली साइकिल है जो कि जिम में एक्सरसाइज के लिए इस्तेमाल करते हैं। ये कपक साइकिल पर सवार होकर ये दोनों सितारे अलग-अलग एक्सरसाइज कर रहे हैं और साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। 
एक्टर ने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा- जब आपकी गर्लफ्रेंड ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो…मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं।

मालूम हो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे तस्वीरें शेयर करते तो कभी रेस्टोरेंट और पार्टी में एक साथ नजर आते हैं।

Desk Team