बॉलीवुड का मशहूर कपल विक्की कौशल और कैटरीना लोगों के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। शादी के बाद ये क्यूट कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ जाता है। वहीं कैटीरना कैफ सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और वह अपनेे पति विक्की संग एक से बढ़कर एक रोमांटिक तस्वीर साझा करती रहती हैं। हाल ही में कैटरीना ने अब एक बार फिर अपने पति संग एक बेहद स्टानिंग तस्वीर पोस्ट की है। जिसकी चारों तरफ जमकर चर्चा भी हो रही है।

सामने आई कपल की लेटेस्ट तस्वीर
सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही विक्की-कैटरीना की इस लेटेस्ट तस्वीर में कपल केे बीच सिजलिंग कैमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है। दरअसल, इस तस्वीर में विक्की कौशल और कैटरीना एक-दूसरे के संग इंटीमेट अंदाज में पोज देते नजर आ रहे है। साथ ही कपल हमेशा की तरह एक साथ बेहद प्यारा दिख रहा है।

पति विक्की कौशल संग इस तस्वीर को कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री लिखती हैं-‘मैं और मेरा।’ तस्वीर में जहां कैटरीना कैफ व्हाइट मोनोकिनी में बेहद हॉट लग रही है तो वहीं विक्की कौशल शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। खास बात अब दोनों की इस बोल्ड तस्वीर पर फैंस की नजरें अटक गई हैं।
कैटरीना और विक्की की ये हॉट तस्वीर सामने आते ही फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहते हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फोटो को खूब शेयर भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा,’मेड फॉर इच अदर।’एक ने लिखा,’तुम और तुम्हारा।’ एक फैंस ने लिखा,’नजर ना लगे।’इसके अलावा फायर और हार्ट इमोजी की तो कैटरीना के पोस्ट पर बाढ़ सी आ गई है।

पिछले साल रचाई थी शादी

मालूम हो, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर के महीने में गुपचुप शादी के रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। ऐसे में अब टाइम मिलते ही ये पॉवर कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम करने का एक मौका खाली नहीं जाने देते हैं।



Download Android App
Download iOS App



